नहीं मिला गेहूं, ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 3, 2019

नहीं मिला गेहूं, ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन

कांग्रेस सरकार एक ओर जहां गरीबों को एक रुपए किलो गेहूं उपलब्ध कराने का दावा कर रही है वहीं अनेक गांव ऐसे हैं जहां काफी दिनों से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाला गेहूं लोगों को नहीं मिला. दौसा जिले के भांवता गांव में भी फरवरी 2018 के बाद से ग्रामीणों को गेहूं उपलब्ध नहीं कराया. जिसके चलते बुधवार को ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और पहले गांव में प्रदर्शन किया और उसके बाद ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच गए, जहां राशन डीलर और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों की मांग है कि शीघ्र गेहूं उपलब्ध कराई जाए. ग्रामीण विरोध प्रदर्शन के बाद मांग पत्र लेकर जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के पास पहुंचे. इस पर कलेक्टर ने तत्काल बांदीकुई उप जिला कलेक्टर पिंकी मीणा को फोन कर ग्रामीणों को तत्काल राशन वितरण करवाने के निर्देश दिए. साथ ही राशन डीलर की अनियमितताओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा. (रिपोर्ट- आशीष)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VsWYGn

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages