दसवीं कक्षा की छात्रा ने सरकारी हॉस्टल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने टीचर पर पढ़ाई करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है टीचर ने पढ़ाई के लिए दबाव बनाया जिसके कारण मानसिक रूप से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया. मृत छात्रा का गुडडू मीणा जोधपुरा गांव की निवासी थी और मंडाना के सरकारी हॉस्टल में रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रही थी. जहर खाने के बाद छात्रा को तुरंत जेके लॉन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया गया है. फिलहाल मंडाना थाना पुलिस पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. (रिपोर्ट- ओमप्रकाश)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2HhphEU
No comments:
Post a Comment