जनजाति विकास मंत्री अर्जुन बामनिया का डूंगरपुर में हुआ शानदार स्वागत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 1, 2019

जनजाति विकास मंत्री अर्जुन बामनिया का डूंगरपुर में हुआ शानदार स्वागत

जनजाति विकास मंत्री अर्जुन बामनिया का मंत्री बनने के बाद पहली बार डूंगरपुर पहुंचे. डूंगरपुर जिले की सीमा आसपुर के गोल पुल पर मंत्री बामणिया का कांग्रेसियों ने शानदार ढंग से स्वागत किया. मंत्री ने आसपुर कस्बे के तिराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया. मंत्री का संत मावजी की जन्मस्थली साबला कस्बे के मावजी चौराहे पर ढोल बाजे के साथ स्वागत किया गया. इस बीच मीडिया से रूबरू होते मंत्री बामणिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में हम विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सभी को साथ लेकर जो भी हमारे किए गए वादे हैं उन्हें पूरा करेंगे. सोम कमला आंबा नहर की मरम्मत के लिए व किसानों को समय पर नहर का पर्याप्त पानी देने का पूरा प्रयास रहेगा. इस मौके पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा , जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया, पूर्व विधायक राइया मीणा , पुजीलाल परमार , विधायक गणेश गोगरा, प्रेम कुमार पाटीदार सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे. (रिपोर्ट- जयेश)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BR3Ft0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages