कर्जमाफी के नाम पर करोड़ों के घोटाले की जांच शुरू, डूंगरपुर पहुंची ऑडिटरों की टीम - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 19, 2019

कर्जमाफी के नाम पर करोड़ों के घोटाले की जांच शुरू, डूंगरपुर पहुंची ऑडिटरों की टीम

डूंगरपुर जिले में ग्रामीण सहकारी समितियों ने किसानों की कर्जमाफी के नाम पर जो करोड़ों के घोटाले किए हैं उनकी जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित 20 ऑडिटरों की टीम डूंगरपुर पहुंची. डूंगरपुर पहुंचने पर जांच टीम ने द डूंगरपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के बंद कमरे में घोटाले की जांच शुरू की. डूंगरपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक प्रशासन ने जिन सहकारी समितियों में घोटाले की शिकायतें सामने आई हैं, उन 30 सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को दस्तावेजों के साथ तलब किया है. जांच टीम व्यवस्थापकों से जानकारी लेते हुए दस्तावेजों की जांच कर रही है. गौरतलब है कि तत्कालीन भाजपा सरकार के समय हुई किसान कर्जमाफी में जिले की 30 से अधिक ग्रामीण सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने फर्जी तरीके से सरकारी कार्मिक, एनआरआई, विद्यार्थी व जिन लोगों की मौत हो चुकी है, उनके नाम से करोड़ों का कर्ज उठाकर माफ करा लिया है. जिले में सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्रामीण सहकारी समितियों में सर्वाधिक घोटाले की शिकायतें आई हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2sAcaUZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages