किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, बेरोजगारी भत्ता देने और गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर बीजेपी 28 जनवरी को प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन करेगी. इसके बाद 8 फरवरी को जेल भरो आंदोलन करेगी. पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री और विधायक वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर मेंं प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में फायदा उठाने के लिए ये वादे किए, लेकिन सरकार में आने के पांच सप्ताह बाद भी एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ. बेरोजगारों को भत्ता दिए जाने के संबध में भी कोई नीतिगत फैसला नहीं हुआ है. देवनानी ने आरोप लगाया कि सरकार लोकसभा चुनाव तक इन मुद्दों को लेकर किसानों और बेरोजगारों को भ्रमित कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Wnitc2
No comments:
Post a Comment