भीलवाड़ा जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने गुरुवार को संपर्क समाधान शिविर के तहत जिला स्तरीय जन सुनवाई फिर प्रारंभ कर दी. गुरुवार को जन सुनवाई में बड़ी तादाद में लोगों ने जिला कलेक्टर को अपने दुःख- दर्द सुनाए. जिला कलेक्टर की इस जनसुनवाई में 88 प्रकरण दर्ज किए गए. गुरुवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र में कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने एक-एक कर लोगों की फरियाद सुनी और उपस्थित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा में सभी परिवादों का निस्तारण करें और सूचित करें. जिला कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से पेंडिंग मामलों को भी तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FlM28Y
No comments:
Post a Comment