डूंगरपुर जिले में 48 कार्टन अवैध शराब और दो नंबर प्लेट के साथ कार जब्त - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 19, 2019

डूंगरपुर जिले में 48 कार्टन अवैध शराब और दो नंबर प्लेट के साथ कार जब्त

डूंगरपुर जिले की कुआं थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक कार को जब्त किया है. जब्त कार से पुलिस ने 2 लाख रुपए के 48 कार्टन शराब बरामद किए हैं. मुखबिर की सूचना पर तड़के राजस्थान-गुजरात की डूंगरसारण सीमा पर नाकेबंदी की गई थी. नाकेबंदी के दौरान पुलिस को एक कार डूंगरसारण की तरफ आती दिखाई दी लेकिन पुलिस को देखकर कार चालक कार लेकर भागने लगा. पुलिस ने कार का पीछा किया. दरियाटी के पास कार सवार अंधेरे का फायदा उठाकर कार को छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने कार को जब्त कर तलाशी ली तो कार में हरियाणा निर्मित शराब भरी थी. पुलिस ने कार से 48 कार्टन अवैध शराब के साथ दो नंबर प्लेट भी बरामद की. पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2sBiD1V

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages