निम्बाहेड़ा में 2.5 करोड़ के सोने के गहने लेकर भाग गया उचक्का, मामला दर्ज - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 8, 2019

निम्बाहेड़ा में 2.5 करोड़ के सोने के गहने लेकर भाग गया उचक्का, मामला दर्ज

चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में बीती रात उदयपुर बांद्रा ट्रेन में सफर कर रहे दो युवकों से एक उचक्का करीब 8 किलो सोने के आभूषण से भरा बैग उड़ा कर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया. मामला जीआरपी पुलिस में दर्ज हो गया है. मुम्बई में यश गोल्ड कंपनी में काम करने वाले नरेंद्र और विपुल सोने के आभूषण से भरा बैग लेकर उदयपुुर बांद्रा ट्रेन से रवाना हुए थे. दोनों को ये आभूषण उदयपुर में रिटेलर्स को देने थे. अल सुबह ट्रेन निम्बाहेड़ा से जैसे ही रवाना हुई, उसी दौरान एक उचक्का विपुल के सिर के नीचे से बैग खींचकर फरार हो गया, जिसके बाद दोनों युवकों ने चेन खींच कर ट्रेन रोकी और जीआरपी पुलिस को सूचित किया. जिस पर निम्बाहेड़ा जीआरपी पुलिस ने चित्तौड़गढ़ की रेल पुलिस को सूचित किया. दोनों युवकों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है. 8 किलो सोने का मूल्य ढाई करोड़ के आस-पास आंका जा रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2AAtaPj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages