चित्तौड़गढ़ में पकड़ी गई 15 लाख रुपए की अवैध शराब, दो गिरफ्तार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 17, 2019

चित्तौड़गढ़ में पकड़ी गई 15 लाख रुपए की अवैध शराब, दो गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ जिले की निम्बाहेडा सदर थाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नाकेबन्दी कर अंग्रेजी शराब से भरा टैंकर जब्त किया है. टैंकर में अंग्रेजी शराब के 715 कार्टन मिले, जिनकी कीमत 15 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है. पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. निम्बाहेडा सदर थानाधिकारी ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निम्बाहेडा-उदयपुर मार्ग पर नाकेबन्दी की थी. उस दौरान गुजरात नंबर के एलपीजी टैंकर को साकरिया चौराहे पर रोक कर चालक से पूछताछ की. टैंकर की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब पाई गई. पुलिस ने टैंकर में सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2svE2cX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages