राजस्थान में धौलपुर जिले के तौर गांव में एक युवती शादी कराने को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. लड़की का कहना था जब तक उसकी शादी उसके प्रेमी से कराने का ग्रामीण वादा नहीं करते तब तक वह टावर से नहीं उतरेगी और आत्महत्या कर लेगी. बताया जा रहा है कि लड़की का लंबे समय से युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब लड़की ने शादी की इच्छा जाहिर की तो लड़का अपने वादे से मुकर गया. जिसके बाद युवती लड़के के गांव पहुंच कर टावर पर चढ़ गई और शादी कराने की मांग करने लगी. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को समझाकर नीचे उतारा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CeTpvU
No comments:
Post a Comment