VIDEO: कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, December 30, 2018

VIDEO: कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत

राजस्थान के टोंक शहर के पास से होकर गुजरने वाले NH-12 के टोंक बाईपास पर शनिवार शाम एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने एक बाइक सवार पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार पुलिस के हैड कांस्टेबल रामसिंह मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इस घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो सहित मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर बाद में उसे पकड़ लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिसकर्मी के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोंप दिया. बता दें कि मृतक हैड कांस्टेबल रामसिंह मीणा पुलिस लाइन में तैनात था और बाइक पर लिफ्ट लेकर रवाना ही हुआ था कि यह हादसा हो गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2AivhqU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages