झुंझुनूं मेें चल रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में महिलाओं के लिए रंगोली का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत 'म्हारो वोट, म्हारो हक' का संदेश दिया गया. कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आकर्षक रंगोली बनाकर महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को प्रेरित किया. उन्होंने रंगोली के माध्यम से ईवीएम व स्लोगन बनाकर प्रदर्शित किए. इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव, जिला परिषद के सीईओ जेपी बुनकर, महिला एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला उपस्थित रहे. (रिपोर्ट- इम्तियाज भाटी)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2U1pH4x
No comments:
Post a Comment