राजस्थान के कोटा में स्थित थर्मल पावर स्टेशन के पास मंगलवार की रात मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ फिर से देखी गई है. बता दें कि राजस्थान के कोटा में स्थित थर्मल पावर स्टेशन इन दिनों वन्य जीवों की सेंचुरी बना हुआ है. थर्मल स्टेशन को भालू और पैंथर अपनी शरणस्थली बना चुके हैं. वन विभाग इन जीवों को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगा चुका है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ थर्मल प्लांट के पास धूम रहा है. ( अर्जुन अरविंद की रिपोर्ट )from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QSngTi
No comments:
Post a Comment