VIDEO: तिजारा के सरस्वती पब्लिक स्कूल में शिक्षिकाओं के लिए चल रहा आत्मरक्षा शिविर - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 22, 2018

VIDEO: तिजारा के सरस्वती पब्लिक स्कूल में शिक्षिकाओं के लिए चल रहा आत्मरक्षा शिविर

अलवर जिले में तिजारा कस्बे के सरस्वती पब्लिक स्कूल में आठ दिवसीय गैर आवासीय आत्मरक्षा शिविर का चल रहा है. मास्टर ट्रेनर सुशीला चौधरी ने बताया कि इस शिविर में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं,जिससे तिजारा ब्लॉक उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक के सभी महिला अध्यापिका आत्मरक्षा के गुर सीखने के बाद में स्कूल में पढ़ने वाली सभी बच्चियों को ये आत्मरक्षा के गुर सिखाएं ताकि हमारी बच्चियां किसी भी हालात से लड़ने के लिए तैयार हो सकें. इस आत्मरक्षा शिविर के माध्यम से हम महिलाओं और बच्चियों को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं बल्कि उन्हें हमारी सामाजिक व व्यावसायिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किस प्रकार से शोषण के विरुद्ध आवाज उठानी है, कौन सी स्थिति में किस प्रकार का कदम उठाना है आदि के साथ मानसिक रूप से भी सुदृढ़ कर रहे हैं. (रिपोर्ट- राजेंद्र प्रसाद शर्मा)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2PXC8Lk

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages