VIDEO: चुनाव के बाद टोंक पहुंचे डिप्टी सीएम पायलट का हुआ भव्य स्वागत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 28, 2018

VIDEO: चुनाव के बाद टोंक पहुंचे डिप्टी सीएम पायलट का हुआ भव्य स्वागत

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट चुनाव जीतने के बाद पहली बार टोंक पहुंचे. इस मौके पर जनता और कार्यकर्ताओं ने पायलट का भव्य स्वागत किया. पायलट ने रोड शो के जरिए जनता का जीत के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि जनता के सभी काम पूरे होंगे. इससे पहले पायटल ने जयपुर में अपना कार्यभार संभाला. टोंक पहुंचने पर छावनी चौराहे से शुरू हुआ रोड शो करीब पांच किलोमीटर तक चला. रोड शो को बाद सभा को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि पानी, बिजली, सड़क उनकी प्राथमिकता है वहीं रेल के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि जनता की मांग जल्द पूरी होगी. पायलट ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने टोंक में रेल के मुद्दे को अटकाया था. पायलट ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस ने तीन राज्यों में जीत दर्ज की ठीक वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2rYaXGP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages