भरतपुर के दारापुर गांव में दारापुर केसरी ग्रामीण कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया. कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. कुश्ती दंगल को देखने के लिए कई गांवों के लोग दारापुर गांव पहुंचे और पहलवानों का हौसला अफजाई करने के लिए हूटिंग की. कई बार निर्णय को लेकर हल्की फुल्की नोकझोंक भी हुई लेकिन आयोजकों द्वारा समझाइश कर शांत करा दिया गया. काफी जद्दोजहद के बीच हुई आखरी कुश्ती शेरा सोंख और हरेंद्र रसीलपुर के मध्य बराबरी पर रही. दोनों ही पहलवानों को इनामी राशि बराबर-बराबर बांट दी गई. दंगल में विजेता रहे अन्य पहलवानों को क्षेत्रीय विधायक जोगिंद्र सिंह अवाना द्वारा पुरस्कृत किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GCk220
No comments:
Post a Comment