VIDEO: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और एमपी के साथ मिजोरम में भी बनेगी BJP की सरकार : राजनाथ - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 5, 2018

VIDEO: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और एमपी के साथ मिजोरम में भी बनेगी BJP की सरकार : राजनाथ

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को भरतपुर के डीग कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और लक्ष्मण मंदिर पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर शैलेश सिंह की समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ के साथ मिजोरम में भी बीजेपी की सरकार बनेगी. जनता विकास व गुड गवर्नेंस वाली सरकार चाहती है. उन्होंने कहा कि भूत और वर्तमान को न देख कर भविष्य की ओर देखें. उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि लंबे शासन के बाद भी कांग्रेस ने आमजन का भला नहीं किया. आखिर कांग्रेस कब तक जनता की आंखों में धूल झोंकती रहेगी. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ाई करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है . पहले मुझे शंका थी कि वसुंधरा सरकार ने काम नहीं किए हैं लेकिन आंकड़े देखें तो विकास कार्यों की लंबी सूची नजर आई. उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार और काम के आधार पर ही वोट मिलता है. उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री होते हुए भी यूपी में काम नहीं कर पाया जो राजस्थान में वसुंधरा सरकार ने किए हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PkDNKG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages