राजस्थान के चूरू जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार हो रही कार्रवाईयों के बाद अब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए नए रास्ते अख्तियार किए हैं. इलाके में शराब तस्कर अब अतिआवश्यक सेवाओं में शामिल एंबुलेंस तक का दुरुपयोग करने से भी नहीं चूक रहे हैं. तारानगर थाना इलाके के तहते एनएच-52 पर हडियाल गांव के पास एसपी की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से 55 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है. स्पेशल टीम के प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा की तरफ से आ रही महाराष्ट्र नंबर की एंबुलेंश को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें तीन लाख रुपये की कीमत की हरियाणा निर्मित शराब छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी. पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QAKFZK
No comments:
Post a Comment