VIDEO: अवैध शराब की 125 पेटी जब्त, तस्कर फरार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 13, 2018

VIDEO: अवैध शराब की 125 पेटी जब्त, तस्कर फरार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में अवैश शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस के ओर चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछीवाड़ा पुलिस को सफलता मिली है. बिछीवाड़ा पुलिस ने अल सुबह रतनपुर सीमा पर अवैध शराब से भरे कंटेनर को जब्त करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की है. बिछीवाड़ा थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी पर एक कंटेनर को रोकने का ईशारा किया. इसके बाद कंटेनर चालक व खलासी उसे छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो पुलिस को हरियाणा निर्मित 125 कार्टन अवैध शराब के जब्त किए. जब्त शराब की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2C8lTaP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages