Rajasthan Election Result 2018, राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम, रूझानों में कांग्रेस आगे चल रही है लिहाजा कांग्रेस के कार्यकर्ता सचिन पायलट के घर जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं. कार्यकर्ता पायलट की जीत की खुशी में आतिशबाजी कर रहे हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग-अलग रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे और पोशाक में नजर आ रहे हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस राजस्थान में पांच साल बाद पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. आपको बता दें कि सुबह से ही सचिन पायलट के समर्थक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं और हाथों में फूल मालाओं के साथ पायलट की जीत की उम्मीद जता रहे हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QKLSNw
No comments:
Post a Comment