Rajasthan election result 2018: सरदारपुरा से गहलोत आगे, समर्थकों ने की CM बनाने की मांग - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, December 11, 2018

Rajasthan election result 2018: सरदारपुरा से गहलोत आगे, समर्थकों ने की CM बनाने की मांग

Rajasthan Election Result 2018, राजस्थान सहित पांच प्रदेशों के विधानसभा चुनाव परिणाम आना शुरू हो गए हैं. जिस प्रकार के रुझान राजस्‍थान में सामने आ रहे हैं, उससे कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ताओं में उत्साह है. शुरूआती रुझानों में कांग्रेस करीब 74 सीटों पर आगे थी, जबकि भाजपा 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी. जोधपुर की सरदारपुरा सीट से कांग्रेस नेता और एआईसीसी के महासचिव अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं तो वहीं टोंक से पीसीसी चीफ सचिन पायलट आगे हैं. पायलट और गहलोत के समर्थकों ने जीत का जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है. अशोक गहलोत की जीत के प्रति आश्वस्त समर्थक उनके आवास पर फूलमालाओं के साथ पहुंचे और गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाने लगे. इससे पहले सचिन पायलट के समर्थकों ने भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने को लेकर जमकर नारे लगाए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QJMdzX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages