चुनाव में हार से बौखलाए दबंगों ने किया ग्रामीणों का रास्ता बंद - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 15, 2018

चुनाव में हार से बौखलाए दबंगों ने किया ग्रामीणों का रास्ता बंद

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के गांव गुजर्रा कला के दबंगों ने विधानसभा चुनाव में हार से बौखला कर आम रास्ते को बंद कर दिया. पीड़ित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव से एक दिन पहले 6 दिसंबर को पास के गांव गामरी के एक ही जाति विशेष के करीब दो दर्जन लोग गुजर्रा कला गांव आ गए और धमकी देने लगे कि अगर आप लोगों ने भाजपा नेता जसवंत गुर्जर के वोट नहीं दिए तो गांव का रास्ता बंद कर दिया जाएगा. ग्रामीणों ने कहा कि 11 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आया तो गामरी गांव के लोग बौखला गए और दूसरे दिन गांव पहुंच गए और ग्रामीणों को मारने की धमकी दी, साथ ही गुजर्रा कला से कंचनपुर जाने वाले रास्ते में खुदाई कर पत्थर गाड़कर लोहे के कंटीले तारों से तारबंदी कर दी. जिससे ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया. (रिपोर्ट- राकेश सिंघल)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EuDbkN

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages