राजस्थान में हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के अभियान के तहत अब भी शहर में कार्रक्रम आयोजित हो रहे हैं. राजधानी जयपुर में इंडिया ओवरसीज कॉलेज फॉर एजुकेशन की छात्राओं ने अल्बर्ट हॉल पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को यह संदेश दिया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें और सही प्रत्याशी को चुनें. छात्राओं ने प्रताप नगर और सांगानेर में भी आठ मिनट के इस नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया. छात्राओं के इस प्रयास की सबने सराहना की. (रिपोर्ट- सचिन शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zNPncq
No comments:
Post a Comment