सरदारशहर में क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराने के लिए हुआ प्रदर्शन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 28, 2018

सरदारशहर में क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराने के लिए हुआ प्रदर्शन

सरदारशहर की सड़कों को सही करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को ऑटो चालक संघ के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी के दफ्तर के आगे विरोध प्रदर्शन किया और अधिशाषी अभियन्ता महावीर जाखड़ को ज्ञापन देकर शहर में टूटी सड़कों को सही कराने की मांग की. कार्यालय में घेराव करने पर जाखड़ ने रविवार तक शहर की सड़कों की मरम्मत का काम चालू करवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर ऑटो चालक शांत हुए. ऑटो चालक संध के अध्यक्ष जितेन्द्र राजवी ने बताया कि मुख्य बाजार से लेकर तारानगर रोड़ सर्किल तक विभाग की ओर से टेंडर कर दिया गया उसके बाद भी अधिकारियों की मिली भगत से ठेकेदार कार्य चालू नहीं कर रहा है. शहर में सीवरेज सिस्टम के खराब रहने के कारण बाजार में सड़कें खराब हो रही हैं. रोजाना ऑटो में कुछ न कुछ टूट जाता है जिससे सारे ऑटो चालक परेशान हैं. (रिपोर्ट- मनोज शर्मा)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2rWnpa7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages