लाठी क्षेत्र में बढ़ने लगे हैं दुर्लभ प्रजाति के विदेशी गिद्ध - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 5, 2018

लाठी क्षेत्र में बढ़ने लगे हैं दुर्लभ प्रजाति के विदेशी गिद्ध

वन्यजीव बहुल क्षेत्र लाठी भादरिया, धोलिया, खेतोलाई और लोहटा क्षेत्रों में दुर्लभ प्रजाति के गिद्धों की संख्या बढ़ने लग गई है. इन दिनों दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध सरहदों को पार कर खाने की तलाश में गिद्ध आए हुए हैं. पशु बहुल क्षेत्र लाठी, धोलिया, भादरिया सहित आसपास के क्षेत्र में मृत पशुओं को खाने के लिए गिद्धों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. विदेश में ठंड बढ़ने के कारण खाने के लिए ये गिद्ध हजारों किलोमीटर का सफर तय कर यहां आते है. ये गिद्ध करीब फरवरी व मार्च तक यहां रहेंगे.वन विभाग के अधिकारी धीराराम मेघवाल के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार गिद्धों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी. यह गिद्ध रोजाना भोजन के लिए 20 किलोमीटर उड़ते हैं. शीत ऋतु में मृत मवेशियों की संख्या बढ़ जाती है जिससे इनके लिए भरपूर भोजन उपलब्ध होता है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PkEAvb

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages