राज्य में सात दिसंबर को होने वाले 15 वीं विधानसभा के लिए मतदान को देखते हुए निर्वाचन विभाग की ओर से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ- साथ महिलाओं को मतदान के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करने के उद्देश्य से हर विधानसभा क्षेत्र में एक- एक महिला आदर्श बूथ बनाए गए हैं. इस कड़ी में बूंदी जिले से भी तीन महिला मतदान टीमें रवाना हुईं. इस दौरान तीसरे और अंतिम प्रशिक्षण लेने के बाद पहली बार ईवीएम मशीन और वीवीपैट के साथ मतदान सामग्री लेकर रवाना हुईं महिला मतदानकर्मी कल करवाए जाने वाले मतदान को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zGrrYr
No comments:
Post a Comment