नग्गी विजय दिवस पर निकली रैली - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 28, 2018

नग्गी विजय दिवस पर निकली रैली

वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के बाद पाकिस्तान की सेना अचानक श्रीगंगानगर जिले के करणपुर तहसील के नग्गी क्षेत्र में घुस आई थी और करीब दो घंटे की लड़ाई में भारतीय सैनिकों की ओर से दुश्मन को पीछे धकेल दिया गया था. उन भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस की स्मृति में गुरुवार को नग्गी विजय दिवस रैली निकाली गई.सइसमें बड़ी संख्या में इलाके के लोग, पूर्व सैनिक और सेना के जवान और अधिकारी शामिल हुए. सेना के बैंड की अगुआई में निकले नग्गी विजय दिवस जुलूस के बाद कार्यक्रम को सैन्य अधिकारियों ने संबोधित किया. कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से नग्गी विजय दिवस रैली रवाना हुई. यह कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिसर पहुंची, जहां सेना की साधुवाली स्थित अमोघ डिवीजन के कर्नल एके सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया. (रिपोर्ट- राकेश मितवा)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Al5cHU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages