नए साल के स्वागत में खुशबू से तर है सालासर धाम - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 31, 2018

नए साल के स्वागत में खुशबू से तर है सालासर धाम

सिद्वपीठ सालासर धाम नए साल के स्वागत के लिए खुशबू से महक रहा है. नए साल को लेकर की गई बालाजी मंदिर की भव्य सजावट आने वाले श्रद्धालुओं को लुभा रही है. अजमेर, व मध्यप्रदेश के इंदौर के कारीगर दिन-रात एक कर मंदिर को फूलों से सजाने में लगे हुए हैं. फूलों की खुशबू से महकता बालाजी मंदिर व रंगबिरंगी दूधिया रोशनी से जगमगाता मंदिर प्रवेश द्वार आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच ले रहा है. इसके अलावा संत बाबा मोहनादस जी समाधि को भी कई तरह के फूलों से सजाया गया है. हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी ने बताया कि लाखों श्रद्धालु नए साल पर सालासर पहुंचकर बाबा संग नया साल मनाते हैं और अपनी सुख समृद्धि की कामना करते हुए मन्नत का नारियल बांधते हैं. श्रद्धालु आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत करते हैं. कस्बे में 100 से अधिक धर्मशाला व गेस्ट हाउस हैं लेकिन वे पहले ही बुक हो चुके हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Thg9Ba

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages