टोंक में बजरी माफिया के हमले में आरएसी के पांच जवान घायल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 21, 2018

टोंक में बजरी माफिया के हमले में आरएसी के पांच जवान घायल

टोंक जिले में बुधवार की आधी रात के बाद गश्त पर निकले खनिज विभाग की टीम व उनके सहयोग के लिए लगाए आरएसी की 14वीं बटालियन के जवानों पर बजरी माफिया के हथियार बंद लोगों ने कुरेड़ा पुलिया के पास घेरकर हमला किया. इस हमले में खनिज विभाग का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और आरएसी के पांच जवान भी बुरी तरह जख्मी हो गए. हमले के समय एएमई अमीचंद धुवारिया के नेतृत्व में बनास नदी से सटे इलाके में गश्त लगाई जा रही थी. खनिज विभाग के फोरमैन गगनेश उपाध्याय ने बताया कि जैसे ही उनका दल व आरएसी के जवान कुरेड़ा पुलिया के पास पहुंचा एक प्रेस लिखी जयपुर नंबर की बोलेरो ने उनका रास्ता रोक लिया. कुछ ही देर में पीछे से दो बोलेरो में सवार होकर आए दर्जनभर हथियार बंद लोगों उनके वाहन व जवानों पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. इस दौरान एक हमलावार ने पिस्टल से फायरिंग की भी कोशिश की जिसे आरएसी के एक जवान ने विफल कर दिया. घटना का सूचना पर मौके पर पहुंची पीपलू थाना पुलिस ने घायल जवानों को लाकर सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2R49JrR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages