डूंगरपुर जिले में भी बैंककर्मियों की हड़ताल से लोग रहे परेशान - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 27, 2018

डूंगरपुर जिले में भी बैंककर्मियों की हड़ताल से लोग रहे परेशान

देना बैंक और विजया बैंक के बैंक ऑफ़ बड़ौदा में विलय के विरोध और अन्य मांगों को लेकर डूंगरपुर जिले में सरकारी बैंकों के कर्मचारी बुधवार को एक दिन की हड़ताल पर रहे. हड़ताल के चलते करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ और ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. हड़ताल के चलते सरकारी बैंकों पर ताले लटके रहे. इस दौरान बैंक कर्मी शास्त्री कॉलोनी एसबीआई बैंक के सामने इकट्ठे हुए और विरोध प्रदर्शन किया. बैंक कर्मियों ने विजया बैंक और देना बैंक के बैंक ऑफ़ बड़ौदा में विलय को लेकर विरोध के अलावा वेतनमान सुधारने की भी मांग भी रखी. बैंक कर्मियों ने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन अनवरत चलाया जाएगा. इधर बैंकों में हड़ताल के चलते करीब 30 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Rh3DnY

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages