जाहिदा को मंत्री नहीं बनाने पर मेव समाज ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 27, 2018

जाहिदा को मंत्री नहीं बनाने पर मेव समाज ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

मेवात के कामां विधानसभा क्षेत्र की विधायक जाहिदा खान को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर भरतपुर के नगर कस्बे में मेव समाज ने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जाहिदा समर्थकों ने नगर कस्बे कें इंद्रा सर्किल के पास टायर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर मेव समाज के लोगों ने कहा कि मेव समाज हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी को अपना वोट देता आया है पर कांग्रेस पार्टी ने भरतपुर जिले की एकमात्र मुस्लिम महिला विधायक जाहिदा खान को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया है. उन लोगों ने कहा कि जाहिदा को मंत्रिमडल में शामिल नहीं किया तो कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में इसका खमियाजा उठाना पड़ेगा. (रिपोर्ट -शिवकुमार वशिष्ठ)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RgLnep

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages