गहलोत के गृहनगर जोधपुर में जश्न का माहौल, परिजन बोले 'शब्दों में बयां नहीं कर सकते खुशी' - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 15, 2018

गहलोत के गृहनगर जोधपुर में जश्न का माहौल, परिजन बोले 'शब्दों में बयां नहीं कर सकते खुशी'

प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुखिया बनने जा रहे हैं. वर्ष 1998-2003 और 2008-2013 के बाद अब दिसंबर 2018 से वे तीसरी बार राजस्थान की कमान संभालेंगे. गहलोत को सीएम घोषित किए जाने के बाद से उनके गृहनगर जोधपुर में जश्न का माहौल है. परिजनों, रिश्तेदारों और से लेकर समर्थकों में जबर्दस्त जोश और उत्साह है. गहलोत की पत्नी, पुत्र-पुत्रवधू, पौत्री और बहन समेत सभी परिजन बेहद खुश हैं. परिजन मानते हैं कि अब उन्हें परिवार के लिए पहले के मुकाबले कम समय मिल पाएगा, लेकिन खुशी इस बात की है कि पार्टी और जनता ने उनको इतना मान-सम्मान दिया है कि वे उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते. प्रदेश के तीसरी बार सीएम बनने पर देखिए उनके परिजनों की प्रतिक्रिया और घर में जश्न का माहौल.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EmNg2n

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages