तीन घंटे देर से पहुंचीं 'ड्रीमगर्ल' फिर भी झलक पाने के लिए डटे रहे लोग - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 5, 2018

तीन घंटे देर से पहुंचीं 'ड्रीमगर्ल' फिर भी झलक पाने के लिए डटे रहे लोग

सरदारशहर कस्बे में मंगलवार को भाजपा की स्टार प्रचारक सांसद व 'ड्रीमगर्ल' के नाम से मशहूर रहीं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पार्टी के प्रत्याशी अशोक पींचा के समर्थन में ताल मैदान में सभा को सम्बोधित किया और भाजपा के समर्थन में आमजन को वोट करने की अपिल की. सुबह 9 बजे से शहर व देहात के लोगों की ताल मैदान में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी लेकिन हेमा मालिनी करीब तीन घंटे लेट सरदारशहर पहुंचीं, फिर हेमा मालिनी को देखने के लिए जनता ताल मैदान में बैठी रही. हेलीपैड पर हेमा मालिनी के पहुंचते ही सांसद राहुल कस्वा व सुषमा पींचा ने उनका स्वागत किया. बाद में गाड़ियों के काफिले के साथ ताल मैदान के लिए रवाना हुए. सभा में पहुंचते ही हेमा ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाकर एक बार फिर इतिहास रचना है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PjHnVf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages