अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस और भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 5, 2018

अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस और भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भरतपुर जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी नेम सिंह फौजदार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. अखिलेश ने 'गिर्राज महाराज की जय' के साथ शुरू किए गए अपने भाषण में कहा कि माहौल देखकर लग रहा है नगर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है. दोनों ही एक ही थाली के चट्टे- बट्टे हैं. जिस रास्ते पर कांग्रेस चली थी उसी रास्ते पर अब भाजपा चल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही नहीं बल्कि भाजपा ने भी महंगाई बढ़ाई है और भाजपा ने तो हजारों करोड़ रुपया स्वच्छ भारत अभियान पर खर्च कर डाले. कांग्रेस ने तो 1 गड्ढे का ही शौचालय बनवाया था भाजपा तो दो दो गड्ढों के शौचालय बनवा रही है. उन्होंने बाबा रामदेव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि रामदेव योग छोड़कर सरसों का तेल बेच रहे हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zFAV5Z

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages