राजस्थान के चुरू जिले के सरदारशहर कस्बे में कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा की जीत का जश्न कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके और जनता को पकौड़े खिलाकर मनाया. मंगलवार को जीत की खबर मिलते ही शहर में कार्यकर्ताओं ने भंवरलाल शर्मा जिंदाबाद के नारों के साथ ही अपने वार्डों में व गांधी चौक पर जमकर आतिशबाजी की और एक- दूसरे को मिठाई खिलाई. साथ ही डीजे की धुनों पर जमकर नाचे. बुधवार को कुछ कार्यकर्ताओं ने भंवरलाल शर्मा के जीत की खुशी में आमजन को सर्दी के मौसम में गर्म-गर्म पकौड़े खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. सुबह 6 बजे के साथ शुरू हुआ पकौड़ी का कार्यक्रम देर तक चलता रहा. पकौड़े बनाते कैलाश कुमार ने बताया कि कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा को शहर की जनता ने जो जीत का सेहरा पहनाया है उसकी खुशी में कार्यकर्ताओं ने मिलकर फैसला लिया कि आमजन को इस सर्दी के मौसम में गर्मा- गर्म पकौड़ी खिलाई जाए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2S1TSY4
No comments:
Post a Comment