टोंक में सड़क धंसी, स्थानीय लोगों ने बचा ली महिला की जान - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 31, 2018

टोंक में सड़क धंसी, स्थानीय लोगों ने बचा ली महिला की जान

टोंक में राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम( आरयूआईडीपी) की ओर से सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के नाम पर की गई खानापूर्ति की वजह से एक महिला की जान जाते-जाते बची. यहां तोलकटोरा से कोठीनातमाम विद्यालय को जाने वाली सड़क उस समय अचानक धंस गई जब एक स्कूटी सवार महिला उस पर से गुजर रही थी. मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूटी व उस पर सवार महिला को सड़क धंसने से बने लगभग 15 फीट गहरे व कई मीटर लंबे-चौडे़ सुरंगनुमा गढ्ढे में नीचे जाने से पहले ही निकाल लिया . स्थानीय लोगों की सूचना पर आरयूआईडीपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और धंसी सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया. स्थानीय पार्षद व लोगों का कहना था कि वे सीवरेज लाइन बिछाने के बाद आरयूआईडीपी के अधिकारियों व ठेकेदार से लगातार थ्री लेयर कंप्रेशन के बाद रोड बनाए जाने की मांग करते रहे लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया और आज इस पूरी सड़क पर ऐसी ही स्थिति बनी हुई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2R14vxP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages