विधानसभा चुनाव: वोट डालने के बाद बोले गहलोत, पद पाना प्राथमिकता नहीं - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 7, 2018

विधानसभा चुनाव: वोट डालने के बाद बोले गहलोत, पद पाना प्राथमिकता नहीं

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के सरदारपुरा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का काम हाईकमान तय करेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को कांग्रेस का ग्राफ ऊपर करना है, केंद्र के साथ राज्यों में भी कांग्रेस के झंडे को बुलंद करना है. गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अपनी पुरानी परंपरा, नितियां और कार्यक्रमों के आधार पर जनता के बीच है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पद पाना नहीं है, हाईकमान जो काम तय करेगा वो काम वे करेंगे. गहलोत ने कहा कि राजस्थान की जनता से उनका प्यार और आशीर्वाद मिला है जिसे वे अंतिम सांस तक याद रखेंगे और राजस्थान की सेवा करेंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Pq1mBJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages