फाइलों में उलझी 900 पशु चिकित्सकों की भर्ती, अब गहलोत सरकार से उम्मीद - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 28, 2018

फाइलों में उलझी 900 पशु चिकित्सकों की भर्ती, अब गहलोत सरकार से उम्मीद

राजस्थान में पशु चिकित्सकों के 60 फीसदी पद खाली पड़े हैं, लेकिन पिछले पांच साल में एक भी पशु चिकित्सक की भर्ती नहीं हो पाई है. पिछली भाजपा सरकार ने बजट में 900 पशु चिकित्सकों की भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन मामला नये नियमों के भंवरजाल में उलझ गया. अब भर्ती की बाट जोह रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों की उम्मीदें कांग्रेस सरकार पर टिकी है. आरपीएससी और सरकारी विभागों के बीच भर्ती नियमों में संशोधन की फाइल चक्करघिन्नी होने के कारण अभी तक भर्ती की विज्ञप्ति ही जारी नहीं हो पाई. अप्रैल 2017 में विभाग ने 100 फीसदी लिखित आधार पर भर्ती का प्रस्ताव बनाया और फरवरी को यह प्रस्ताव आरपीएससी को भिजवाया. बेरोजगार पशु चिकित्सक संघर्स समिति के महासचिव जोरावर सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी कई सालों से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक विज्ञप्ति ही जारी नहीं हो रही है. उन्होंने उम्मीद जताई की नई कांग्रेस सरकार बेरोजगारों की व्यथा को समझेगी और अटकी पड़ी इस भर्ती को जल्द पूरा करेगी. (जयपुर से दिनेश शर्मा की रिपोर्ट)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2LBoixO

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages