राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में देर रात एक ट्रक ओर बाइक की टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि उसके कुछ ही देर पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया. बीच हाइवे पर ट्रक के धू-धू करके जलने से हाइवे पर जाम जग गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कडी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया. वहीं इस हादसे में गम्भीर रुप से घायल बाइक सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे सीकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JOx4re
No comments:
Post a Comment