VIDEO: झालावाड़ में सवा किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, November 14, 2018

VIDEO: झालावाड़ में सवा किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान में झालावाड़ जिले की पिड़ावा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो अफीम तस्करों को पकड़ा है. पुलिस ने आरोपी तस्करों के कब्जे से 1.2 किलोग्राम अफीम जब्‍त की है. पिड़ावा पुलिस उपाधीक्षक वृद्दिचंद गुर्जर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पिड़ावा पुलिस ने इलाके के धरोनिया चौराहे पर नाकाबंदी की थी. उसी दौरान धरोनिया गांव की ओर से दो बाइक सवार युवक आते दिखे. पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे. पिड़ावा थाना प्रभारी हेमंत गौतम ने युवकों का पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान दोनों के पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम जब्‍त की गई. पुलिस ने दोनों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OGEA8y

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages