दौसा के पीजी कॉलेज में गुरुवार को माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 310 माइक्रो ऑब्जर्वर ने भाग लिया. इस प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान दिवस के दिन बरतने वाली सावधानियां एवं उनके कार्यों के बारे में समझाया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन करने के लिए दौसा जिले के पांचो पर्यवेक्षक भी पहुंचे और प्रत्येक कक्ष में जाकर माइक्रो आब्जर्वर को कई टिप्स दिए. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने भी मतदान दिवस के दिन बरतने वाली सावधानियों के बारे में माइक्रो ऑब्जर्वर को बताया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2P0WzXo
No comments:
Post a Comment