इस समय पूरे देश में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है. दीपोत्सव के इस त्योहार में लोग अपनों के बीच खुशियां मनाने पहुंचते हैं. ऐसे में अपनी निजी जिंदगी से कुछ वक्त निकालकर बीकानेर के एक सोशल मीडिया ग्रुप ‘मन की बात’ से जुड़े कुछ लोगों ने अनाथ बच्चों के साथ दिवाली मनाई. इन लोगों ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा, मिठाइयां खिलाई और आतिशबाजी भी की. इन लोगों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई. ‘मन की बात’ के सदस्यों की ओर से की गई इस पहल का अनाथालय प्रशासन ने सराहना की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Fa5WEu
No comments:
Post a Comment