राजस्थान के उदयपुर में मेवल की महारानी के नाम से प्रसिद्ध ईडाणा माता ने अग्नि स्नान किया. माता के अग्नि स्नान का पता चलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच गए. माता द्वारा किए जाने वाले इस अग्नि स्नान में चढ़ावा और वस्त्रों का ढ़ेर लगाकर जला दिया जाता है. इस दौरान मंदिर परिसर से उंची-उंची आग की लपटे उठने लगती हैं और भारी संख्या में लोग इसे देखन के लिए आते हैं. माता के अग्नि स्नान के दौरान लकवा से ग्रसित रोगी मां के दरबार में पहुंचते हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PivKTF
No comments:
Post a Comment