जयपुर में रेनवाल के हरसोली मोड़ पर खड़े एक ट्रेलर में आग लग गई. ट्रेलर धू-धूकर जल गया. आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी देर बाद भी दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची. आग लगने के दौरान चालक ट्रेलर में मौजूद था. जैसे ही आग का पता चालक को चला, उसने तुरंत ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचाई. घटना के बाद आसपास वाहनों की कतार लग गई और बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए. सूचना पर रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर बाद दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. ट्रेलर पर सीमेंट लदा था. (रिपोर्ट- सतवीर सिंह)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2DZ6jjY
No comments:
Post a Comment