VIDEO: दिल मिले तो दक्षिण कोरिया से आकर करौली की हो गई हेमिन ली - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, November 24, 2018

VIDEO: दिल मिले तो दक्षिण कोरिया से आकर करौली की हो गई हेमिन ली

अगर प्‍यार सच्‍चा हो तो सरहदें आड़े नहीं आतीं. ऐसा ही नजारा करौली में देखने को तब मिला जब गुरुवार को दक्षिण कोरिया की एक लड़की ने करौली आकर यहां के एक युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की. इस शादी को देखने लोगों की भीड़ लगी रही. दरअसल करौली निवासी जितेंद्र मीणा पीएचडी करने के लिए अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी गए थे. वहां उनकी मुलाकात दक्षिण कोरिया की हेमिन ली से हुई. दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई. इसके बाद जितेंद्र और हेमिन ली ने शादी करने का निर्णय लिया, लेकिन दोनों के माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं हुए. पढ़ाई के बाद दोनों की नौकरी यूएसए के ह्यूस्टन में लग गई. दोनों 5 साल तक अपने परिजनों को शादी के लिए मनाने में जुटे रहे. आखिरकार सच्चे प्यार के आगे दोनों के परिजनों को झुकना पड़ा और शादी की अनुमति मिल गई. (रिपोर्ट- धर्मेंद्र)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RduIW0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages