VIDEO: घर का ताला तोड़, चोरों नें उड़ाए लाखों के जेवर - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, November 6, 2018

VIDEO: घर का ताला तोड़, चोरों नें उड़ाए लाखों के जेवर

फालौदी में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. चोरों के बढ़ते आतंक पर पुलिस नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है. केशवनगर क्षेत्र में बैखौफ चोरों ने शनिवार देर रात एक घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान चोरों ने नकदी और जेवर की तलाश में पूरे घर का सामान उलट-पलट दिया. घर से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है. वहीं चोरी की वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रोष जताते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने घर से लगभग 25 तोला सोना, एक किलो चांदी और 45 हजार रुपए की नकदी उड़ाए हैं. फिलहाल फलौदी पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Qf5tSu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages