VIDEO: विदेशी मेहमानों के आने के साथ ही शिकारी हुए सक्रिय - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 5, 2018

VIDEO: विदेशी मेहमानों के आने के साथ ही शिकारी हुए सक्रिय

राजस्थान के टोंक जिले में शीत ऋतु की शुरुआत का साथ ही विदेशी परिंदों के आने से जिले की रौनक बढ गई है. मालपुरा उपखंड के टोरडी सागर बांध से कुछ दूरी पर स्थित मांडोलाई गांव में बीते कुछ दिनों से तिब्बत व जम्मू कश्मीर की ओर से आने वाले पक्षी पेलिकन पक्षी जिसका स्थानीय नाम ह्वासल है, का एक झुंड डेरा डाले हुए है. 100 से अधिक की संख्या में आए इन विदेशी मेहमानों को देख ग्रामीण बेहद ख़ुश नजर आ रहे हैं. लेकिन शनिवार को गांव में कुछ शिकारियों को देखने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों ने शिकारियों की सूचना पुलिस को दी लेकिन जबतक पुलिस आती तबतक शिकारी मौके से फरार हो चुके थे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SMt3aK

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages