राजस्थान में उदयपुर के ऋषभदेव थाना इलाके में एक साबुन की फैक्ट्री में तड़के सुबह आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी. इस दौरान दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और आग बूझाने लगी. जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल्स रखी हुई थी. दीपावली होने की वजह से पटाखें की चिंगारी फैक्ट्री में आ गई और केमिकल्स में आग लग गई. करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PhNKgY
No comments:
Post a Comment