राजस्थान के भरतपुर जिले में एक शव का खुले में ही पोस्टमार्टम करने का मामला सामने आया है. मानवता को शर्मसार करने की यह घटना जिले के कांमा अस्पताल की है. अस्पताल के सामने खुले में किए जा रहे इस पोस्टमार्ट को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के मुताबिक सोनखर गांव के पास किशोर राजपूत नाम के एक युवक का शव मिला था. पुलिस शव को लेकर कांमा अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सा अधिकारी प्रमोद बंसल ने शव को मोर्चरी में रखवाने की जरुरत नहीं समझी और शव को स्ट्रेचर पर रखवाकर बाहर ही पोस्टमार्टम करने लग गए. डॉक्टर के इस व्यवहार पर मृतक के परिजनों सहित अन्य लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए मोर्चरी के अंदर पोस्टमार्टम करने की बात कही. लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JUzGnL
No comments:
Post a Comment