राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर इलाके में शुक्रवार रात कुछ दबंगों ने एक रेस्टोरेंट मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें रेस्टोरेंट मालिक अभिनव बुरी तरह घायल हो गया. रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि उसने आरोपी विश्वप्रताप और आदित्य मिश्रा से 50 हजार रुपए लिए थे, जिसे वह दे चुका है, लेकिन उसके बाद भी दोनों उसे आए दिन परेशान करते रहते हैं. इसी के चलते दोनों कुछ युवकों के साथ रेस्टोरेंट बालाजी टॉवर गए और रेस्टोरेंट मालिक के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना डाला और प्रताप नगर और शिवदासपुरा थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी, लेकिन पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची. पीड़ित का आरोप है कि ये बदमाश लोगों को ब्याज पर पैसा देते हैं और पुलिस की मिलीभगत से फिर लोगों पर जबरन दबाव बनाते हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KtVQNF
No comments:
Post a Comment